ई-लाइब्रेरी के फायदे
अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं और किताबों के सेलेक्शन को लेकर चुनिंदा, तो अकसर आप इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में पड़ जते होंगे कि आपको क्या पढ़ना चाहिए। बाजार में इतने ज्यादा विकल्प जो मौजूद हैं। इसमें ऑनलाइन लाइब्रेरी आपकी मदद कर सकता है। ऑनलाइन लाइब्रेरी में अंग्रेजी, हिंदी के साथ और कई भाषाओं में किताबें मौजूद हैं। इससे जुड़े ऐसे ही कुछ फायदे हैं, जिससे यह लोगों के लिए मुफीद साबित हो रही हैं। आज हम ऑनलाइन लाइब्रेरी से जुड़े ऐसे ही कुछ दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
समय नहीं हैदौड़ती-भागती इस जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में ऑनलाइन लाइब्रेरी की उपयोगिता ज्यादा बढ़ जती है। लोगों के पास यह सुविधा होती है कि वह ऑनलाइन किताबें पढ़ सकें। इसमें उन्हें पन्ने पलटने की भी जरूरत नहीं होती।
नई किताबों के बारे में जानकारीइससे आपको बाजार में आई नई किताबों के बारे में जानकारी मिल जाती है। आपके मनपसंद लेखक की कौन सी नई किताब आई, इसके बारे में आपको पता लग जाता है। इन ऑनलाइन लाइब्रेरियों में आप विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र की किताबों से लेकर हिंदी उपन्यास भी पढ़ पाएंगे।
शेयर करना
कई ऐसी ऑनलाइन लाइब्रेरी हैं जिसमें आप किताबों की समीक्षा लिख सकते हैं। इससे आपको कौन सी किताब खरीदनी है, इसके बारे में अंदाज लग जता है। अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ऑनलाइन बुक क्लब की शुरुआत की गई है। ‘वीरीड’ नाम का यह एप्लीकेशन कई सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद होगा। इसके माध्यम से आप अपने दोस्तों से किताबों से जुड़ी इनफॉरमेशन शेयर कर सकते हैं। इसमें आपको इस बात का फायदा है कि आप अपना कैटेलॉग बना सकें। वहीं समान विचारधारा वाले लोगों से किताबों के बारे में बात करने से आपका ज्ञान भी बढ़ता है।

गहन जानकारीइसके माध्यम से रिसर्च से जुड़े लोगों को घर बैठे ही विशेष सामग्री उपलब्ध हो जाती है। इसके लिए उन्हें लाइब्रेरी और विभिन्न जगहों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। साथ ही किसी विषय विशेष के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाती है। कई विश्वविद्यालयों ने अपनी ऑनलाइन लाइब्रेरी शुरू कर दी है।
रेफरेंस
कई ऑनलाइन लाइब्रेरी में आपको किसी विषय के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए साइटों के रेफरेंस देती हैं। साथ ही इन पर विषय और टॉपिक के अनुसार उस विषय के लेखकों की किताबों के नाम दिए जाते हैं। जिससे आपको विभिन्न लोगों से इस बात की पूछताछ नहीं करनी पड़ती कि अमुक विषय के लिए कौन सी किताब पढ़ी जाए।

मुफ्तकिताबों के शौकीन लोगों के ऑनलाइन लाइब्रेरी किसी तोहफे से कम नहीं है। इन पर आप चुनिंदा किताबों को मुफ्त पढ़ सकते हैं। जहां कुछ साइटों पर इसके लिए रजिस्टर्ड होने की जरूरत है। और यह रजिस्ट्रेशन कोई दूसरे तरीके का नहीं, बल्कि रेडिफ और याहू जैसी साइटों में रजिस्ट्रेशन जैसा है। अगर आप किताब की किसी प्रति को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ साइटों पर किताबों को खरीदने की सुविधा भी मौजूद है।
आनलाइन लाइब्रेरी
www.easylib.com
books.google.co.in
onlinebooks.library.upenn.edu
safari.oreilly.com
classicbook.info/
http://www.hindinovels.net/2008/08/books-collection-black-hole-ch-16.htm

No comments:
Post a Comment
Welcome